Vibhutipur/Samastipur: थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक घटनाओं का सिलसिला इस तरह बढ़ गया है कि अपराधी हर एक दिन लूट घसोट,चोरी, हत्या जैसे अपराधिक घटना का अंजाम देकर निकल जाते हैं। वही विभूतिपुर में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रही है। लोगों का कहना है कि विभूतिपुर अपराध का जोन बन गया है। शनिवार की रात्रि जहां 35 वर्षीय अमरजीत पासवान को अपराधियों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। वहीं रविवार की रात्रि अपराधियों द्वारा किसान सह माले कार्यकर्ता को धारदार हथियार से कपार काटकर हत्या कर दी गई है।
मृतक की पहचान देसरी कर्रख पंचायत के वार्ड 7 भवन्दा निवासी किसान सह माले कार्यकर्ता रामविलास महतो उर्फ घोली महतो के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता घोली महतो दरवाजे पर सोए हुए थे। तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आए अपराधियों ने धारदार हथियार से कपार पर तीन बार वार कर कपार काट दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमला के क्रम में घोली महतो की पत्नी भगिया देवी जाग गई। शोर मचाने लगी। तभी अपराधियों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गया। हत्या का स्पष्ट कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।बता दें कि रामविलास महतो उर्फ घोली महतो 3 पुत्र तिलकेश्वर महतो, राकेश कुमार, पप्पू कुमार व एक पुत्री है।
सभी शादीशुदा है। घटना की जानकारी पर पहुंचे पूर्व विधायक का मंजू प्रकाश वर्मा और भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा विभूतिपुर में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।