Bihar Nagar Nikay Chunav Result Updates: जमुई में नगर निकाय चुनाव के मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को पुलिस ने पीटा, जमुई नगर परिषद के 30 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी

जमुई

DESK : बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना शुरू हो गयी है। पहले चरण में राज्य में 156 शहरों मतदान हुए थे। मतदाताओं ने 18 दिसंबर को पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए मतदना किया था। आज इसकी मतगणना के लिए 45 केंद्रों को निर्माण बिहार में किया गया है। पहले चरण के चुनाव में 21,747 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इसमें 9702 पुरुष प्रत्याशी और 11,582 महिला प्रत्याशी चुनाव में खड़ी है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। साथ ही, केंद्र आसपास धारा 144 लागू कर दिया गया है।

वहीं जमुई में भी मतगणना जारी है। इस बीच यहां से पुलिस और प्रत्याशियों के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमुई के केके एम कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों के साथ सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने प्रत्याशियों पर लाठी चार्ज भी किया है। इस घटना में कुछ प्रत्याशियों को चोटें भी आई हैं।

जमुई नगर परिषद के 30 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यहां रेखा देवी पर लोगों ने दूसरी बार भरोसा जताया है। वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर नीतीश कुमार जीते हैं। देखें अन्य वार्ड पार्षदों की सूची-

नजमा खातून
अफरोज आलम
साबिन रैन
बंदना देवी
गोपाल पंडित
रूबी देवी
साधना सिंह
अभिलाषा कुमारी
सुमित्रा देवी
सुनीता देवी
फिरोज आलम उर्फ डिसू
अहिल्यादेवी
अलका सिंह
श्रीकांत
सीता राम साह
राजेश ठाकुर
मीना सिंह
सिंपी देवी
कंचन सिंह
अशोक तांती
सुंदरी देवी
समाज बानो
राकेश कुमार
ममता देवी
देवी देवी
संजय पासवान
सुनीता देवी
अनीता देवी
सिकंदर साह
रवि सिंह