मुजफ्फरपुर/ब्रह्मानंद ठाकुर। दिन के तापमान में गिरावट के बाद भी हवा में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है। इससे उमस वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कल बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र, डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आज के मौसम के बारे मे बताया गया है कि आज दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह आज का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बताया गया है।
कल की अपेक्षा आज अधिकतम तापमान में 1.3 व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्यिस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह मे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत थी। जबकि दोपहर बाद यह घटकर 73 प्रतिशत हो गई। पुरवा हवा की गति 8.3 किमी प्रति घंटा रही। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ़ ए सत्तार ने बताया है कि 14 मई तक बारिश के आसार हैं। इस बीच मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें…