नगर निगम द्वारा दोहरी टैक्स व्यवस्था समाप्त करने के लिए शुरू किया अभियान

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/बिफोरप्रिंट। आज जन विकास मोर्चा द्वारा ट्रेड लाइसेंस और यूजर चार्ज के खिलाफ जन अभियान चलाया गया। पानी टंकी ,सरदार पटेल चौक से जुब्बा साहनी पार्क होते हुए मिठनपुरा चौक , नीम चौक तक डोर टू डोर संपर्क कर नगर निगम द्वारा जबुरिया टैक्स वसूलने के संबंध में लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें बताया गया कि पहले से ही नगर निगम के द्वारा कमर्शियल टैक्स लिया जा रहा है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिसमें पानी सफाई, दुकान ,व्यावसायी सेवा कर में बेतहाशा वृद्धि के कारण पुराने टैक्स को ही भरपाई करने में छोटे दुकानदार असमर्थ हो रहे हैं। अब ऊपर से ट्रेड लाइसेंस यूजर चार्ज, सफाई चार्ज , वसूला जाने लगा है। संगठन के अध्यक्ष आनन्द पटेल ने कहा कि गर निगम के इस रवैये से छोटे दुकानदार परेशान हैं। ऐसा कर नगर निगम उनका व्यवसाय बंद करने की साजिश कर रहा है। इसके खिलाफ संगठन मुजफ्फरपुर में चरणबद्ध मजबूत संघर्ष के लिए तैयारी कर रहा है।

पहले चरण में शहर में 20,000 दुकानदारों से संवाद किया गया है। दूसरा चरण 3 जून से नुक्कड़ सभा फिर तीसरे चरण में बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। चौथा और अंतिम चरण में हाई कोर्ट में पीआईएल के माध्यम से लड़ाई लड़ने की तैयारी संगठन के द्वारा शुरू किया जाएगा। इस अभियान मे सभी दुकानदार, सामाजिक संगठन एवं सिविल सोसाइटी भाग लेंगे।

इस अभियान का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण कुमार पटेल ,जन विकास मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव आनंद पटेल कर रहे हैं। आज के इस डोर – टू- डोर अभियान मे मोर्चा के सलाहकार राकेश कुमार साहू ,संस्कृत कर्मी सुनील कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजय मयंक ,रूपेश कुमार ,अनिल कुमार ,अजय ठाकुर, अविनाश सेवादार ,पूर्व वार्ड पार्षद राजाराम, कैलाश पासवान ,अजय कुमार पटेल, रोहित कुमार पटेल ,आमीर हसन, संगठन सचिव मोहम्मद फिरोज, आदि ने भाग लिया।