यूपी मे भाजपा की जीत की खुशी मे भूमिसुधार मंत्री रामसूरत राय के पैतृक आवास पर मना जश्न ,बंटी मिठाइयां

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/ बिफोरप्रिंट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत एवं सरकार बनने के उपलक्ष्य में आज राज पैलेस, गराहाँ स्थित मंत्री राम सुरत कुमार के पैतृक अवास पर जिला संयोजक भाजपा(कमल कल्ब) भाजपा नेता मिथलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटी और एक – दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोचहाँ के पूर्व प्रमुख श्रीमती सुभ्रदा देवी, प्रदेश महामंत्री भाजपा बेबी कुमारी,बोचहाँ प्रमुख साजन कुमार पासवान, वंसत कुशवाहा, संजीव बिहारी, किसान मोर्चा अनिल यादव,अजित कुमार उर्फ कन्हाई, सुरज मुखिया, विक्रांत कुमार, विक्रम कुमार, सोनू कुमार, शत्रुधन कुमार, राजेन्द्र पासवान, सुधांशु कुमार, सुजीत कुमार, रवि कुमार, संकलदिप ठाकुर, राजू, आदि उपस्थित थे । ः