मुजफ्फरपुर,बिफोरप्रिंट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का भारी फजीहत। भरी सभा में लोगों ने कहा पहले सुरेश शर्मा को बुलाइए तब मीटिंग कीजिए। रामसूरत राय और अजय निषाद ब्रह्महर्षी समाज का वोट नही दिलवा देंगे। बोचहाँ उपचुनाव अब बिहार भाजपा के लिए गले का फांस बनता जा रहा है। मुकेश सहनी से सुरु हुई लड़ाई अब बिहार के पूर्व नगर विकास एवम् आवास मंत्री सुरेश शर्मा और उनके स्वजातीय के स्वाभिमान पर आ गया है। जगह जगह एन डी ए खासकर भाजपा नेताओं को जनता की खड़ी खोटी सुननी पड़ रही है।
विधान पार्षद अर्जुन सहनी ,उम्मीदवार बेबी कुमारी के बाद देर शाम बिहार भाजपा के प्रदेश डॉक्टर संजय जयसवाल को खबरा में भरी सभा में फजीहत उठाना पड़ा। दरअसल बोचहा उपचुनाव में भाजपा ने 35 विधायक और तीन मंत्रियों को कैंप कराया है। जबकि अन्य कई स्टार प्रचारक इस चुनाव में पहुंच रहे हैं । पूरे चुनाव में मुजफ्फरपुर के स्थानीय नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा कहीं नहीं दिख रहे हैं।
कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा के वर्तमान मंत्री राम सूरत कुमार और पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की खूब बयानबाजी हुई थी। मीडिया में भी इसकी खूब चर्चा हुई। दोनो ने एक दूसरे पर चुनाव हरवाने और ज्ञान की कमी होने तक की बात बोली थी। अब सुरेश शर्मा के समर्थक और उनके स्वजातीय जो बोचहा में निर्णायक भूमिका निभाते हैं वे चुनाव में सुरेश शर्मा को खोज रहे हैं। आज शाम एक निजी होटल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल मीटिंग करने आए आए थे।
उस मीटिंग में खबरा के स्थानीय निवासी और अन्य व्यक्ति पहुंच गए। उनके साथ वे लोग भी हो लिए जो पहले से मीटिंग में शामिल थे । सबों ने मिलकर यह बताया की बेबी कुमारी और अन्य नेता झूठ की खेती करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की सुरेश शर्मा की अनदेखी की जा रही है और अन्य लोग ब्रह्मर्षि समाज का वोट मांग रहे हैं। वही एक अन्य व्यक्ति ने बताया की जिसने मुजफ्फरपुर में भाजपा को खड़ा किया उसे ही दरकिनार कर दिया और झूठे लोगों को आगे किया जा रहा है। हमारे शर्मा जी ही स्मार्ट सिटी परियोजना लेकर आए और आज उनको ही अलग कर दिया गया।
तीसरे वृद्ध वोटर ने बताया की रामसूरत राय के स्कूल से शराब पकड़ाया तो वह जेल नही गया और सामान्य लोग जेल चला जाता है। रामसूरत राय अपने विभाग के माध्यम से वसूली करते हैं। हर ब्लॉक में दाखिल खारिज का रेट बढ़ा दिया। पहले रामसूरत राय यादव का वोट दिलवाए और अजय निषाद अपने निषाद समाज का वोट दिलवाए तब न बर्हमर्शी की बात हो। हमलोग बेबी कुमारी का विरोध करेंगे।