Muzaffarpur/Befoteprint: राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष-202223 की योजना के अंतर्गत आज दो दिवसीय भ्रमण दर्शन हेतु 90 मत्स्य कृषकों को कुल 3 बैचों में उप मत्स्य निदेशक तिरहुत प्रक्षेत्र तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय मुजफ्फरपुर से हरा झंडा दिखाकर बस द्वारा वैशाली जिला के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सभी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी एवं सभी कार्यालय कर्मी का सराहनीय सहयोग रहा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूसरे जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों के द्वारा संचालित आधुनिक तकनीकी से मत्स्य पालन कार्प हैचरी के द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन, मछली सह मुर्गी पालन आद्र भूमि के तालाब में आधुनिक मत्स्य पालन का फीडबैक लेते हुए आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकी सीख कर अपने जिले में सफलतापूर्वक आधुनिक मत्स्य पालन का उपयोग करना है। जिससे इनके मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी और मत्स्य कृषकों के सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में भी सहयोग प्रदान करेगी।