मुजफ्फरपुर : उफ अभी से इतनी गर्मी ! आज 32 डिग्री पार कर गया पारा

मुजफ्फरपुर


मुजफ्फरपुर/बिफोरप्रिंट/ब्रह्मानंद ठुकर : अभी फागुन आधा ही बीता है कि लोग दिन की गरमी से बेहाल होने लगे हैं। डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्शविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा आज जारी दैनिक मौसम के बारे मे लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया है है कि आज का अधिकतम तापमान 32.8 तथा न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया हे।

वाष्पोत्सर्जन 4.3 मिमी रहा और पछिया हवा 2.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ,पूसाका ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से सप्ताह मे दो दिन ( मंगलवार और शुक्रवार को) उत्तर बिहार के लिए साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी करता है। कल जारी पूर्वानुमाध मे बताया गया था कि 16 से 20 मार्च की अवधि मे अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। विश्वविद्यालय द्वारा अभी से थोडी देर पहले आज के मौसम के बारे मे बताया गया है कि आज दिन मे अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

फागुन महीने मे इतनी गर्मी देख कर आम आदमी चिंतित दिखने लगा है। तापमान मे इसतरह बढोतरी हुए ती रही तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान होने की सम्भावना हैं।इस साल बाढ और बर्षा के कारण खेतों में जलजमाव और नमी दिसम्बर महीने के अंत तक बनी रही। किसानो ने रबी फसलों की बुआई काफी विलम्ब से वशुरू किया।

दिसम्बर के अंतिम और जनवरी के प्रथम सप्ताह तक गेहूंकी बुआई हुई थी। अभी पिछात गेहूं मे बालियां निकलने का वक्त है। जानकार बताते हैं कि इस समय तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की जरूरत थी लेकिन गर्मी बेतहाशा बढ रही है। भूगर्भ जलस्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है।अगर यही स्थिति रही तो अप्रेल मे पेयजल स़कट पैदा हो सकता है। आम और लिए ची के मंजरों पर भी बढते तापमान का असर पड रहा है।