Muzaffarpur : प्रतिमा विसर्जन के दौरान छात्र की डूबने से हुई मौत

मुजफ्फरपुर

Beforeprint : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान आज एक 16 वर्षीय छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। इसी दौरान वह नदी मे डूब गया। घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल की है। जहा छात्रों का समूह मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक छात्र मूर्ति के साथ नदी मे चला गया। छात्रों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय गोताखोरो ने नदी से युवक को बाहर निकाला।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इस दौरान उसकी सांसे चल रही थी। हालांकि, अस्पताल जाने के क्रम मे उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद छात्रों ने उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्र की मां चीत्कार करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र अविनाश कुमार साहेबगंज का रहने वाला था।

वह हास्टल मे रहकर पढ़ाई करता था:
घटना को लेकर छात्रों ने बताया कि वे लोग शहर के एक निजी स्कूल के छात्र है। अविनाश भी साथ मे ही पढ़ता था। स्कूल के ही हॉस्टल मे रहता था। हॉस्टल मे सरस्वती पूजा की गई थी। सभी छात्र प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे। दादर पुल के समीप वे लोग मूर्ति लेकर गये थे। गए थे। विसर्जन के दौरान ही अविनाश नदी मे चला गया। उनलोगो को पता नही चला। जब नदी से बाहर निकले तो वह नही मिला। इसके बाद शोर मचाया गया। स्थानीय गोताखोरों ने नदी से उसको निकाला। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर जब उसे निकाले तो वह जिंदा था। वह बेहोश था। लेकिन, पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल न ले जाकर एसकेएमसीएच ले गई। इसी बीच छात्र ने दम तोड दिया।

यह भी पढ़े :-