Muzaffarpur: न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी, ठंड का होने लगा असर

मुजफ्फरपुर

इस मौसम में आज का न्यूनतम तापमान घट कर हुआ 12.5 डिग्री

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Muzaffarpur/Befoteprint: इस मौसम में आज से ठंड का एहसास होने लगा है।आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर से मिली जानकारी के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं आज का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया जो सामान्य से2.9 डिग्री कम रहा। आज सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 99 प्रतिशत और दोपहर बाद घट कर 46 प्रतिशत हो गई। वाष्पोतसर्जन 2.6 मि० मी० तथा दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति : 2.1 कि०मी० प्रति घंटा रही।