मुजफ्फरपुर/ब्रह्मानन्द ठाकुर: विभिन्न राज्यों से पुरस्कार के लिए प्राप्त नामांकन में सर्वाधिक 79 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर जीविका संपोषित संगम संकुल संघ मुशहरी को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किए जाने पर जिलाधिकारी ने संकुल संघ को बधाई दी है।
आज जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर ने अपने कार्यालय कक्ष में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार से सम्मानित जीविका संपोषित मुशहरी प्रखंड के संगम संकुल संघ की दीदियों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने संगम संकुल संघ की दीदियों का हौसला अफजाई करते हुए इसी तरह निरंतरता को बनाये रखने की कामना की एवं जिला प्रशासन की तरफ से सभी वांछनीय सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
ज्ञातव्य हो कि केन्द्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग , गिरीराज सिंह क द्वारा संगम संकुल संघ को राजधानी दिल्ली में आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस पुरस्कार के लिए भारत के सभी राज्य से 5 से 9 साल पुराने संकुल संघ का नामांकन आया था। जिसमें सर्वाधिक 79 फीसदी अंक प्राप्त कर मुसहरी संगम संकुल संघ ने यह पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
संगम संकुल संघ का गठन मार्च 2012 में किया गया था। जिसमें अभी तक 549 स्वयं सहायता समूह, 44 ग्राम संगठन एवं 7 हजार दीदियां जुड़ी हुई है। संगम के पास अभी 4.59 करोड़ की राशि उपलब्ध है। जिससे संघ को 49.6 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ है। संगम द्वारा संगम विद्या निधी योजना की शुरुआत की गयी है जिसमें गरीब होनहार छात्र को पढ़ाई के लिए सहायता राशि उपलब्ध की जाती है, जो एक अनुठी पहल है।
संगम संकुल संघ की 62 दीदियों ने पंचायत स्तरीय चुनाव में भाग लिया। जिसमें 8 दीदियों को सफलता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही संगम संकुल संघ की दीदियों ने सामाजिक स्तर पर समाज सुधार हेतु शराबबंदी, बाल विवाह उन्मुलन, दहेज उन्मूलन, चमकी को धमकी हेतु जागरुकता, कोविड टीकाकरण हेतु जागरुकता एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर घर घर जाकर जागरुक किया है। इस अवसर पर उपविकास आयु मुजफ्फरपुर, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका एवं संगम संकुल संघ की दीदी उपस्थित थे।