सावन की बरसात से किसानों के खिले चेहरे

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर /बीपी प्रतिनिधि। कल से ही उत्तर बिहार के जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। कल दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला और रुक रुक कर झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश का दौर आज भी जारी है।आज अभी तक 110.2मिमी बारिश हुई है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अधिकतम तापमान32.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम बताया गया है।

सुबह मे सापेक्ष आर्द्रता 98प्रतिशत और दोपहर बाद75 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। वाष्पोतसर्जन 1.7 मि० मी० तथा पुरवा हवा की गति7.9 कि०मी० प्रतिघंटा रही। आज 110.2 मिमी बारिश रेकार्ड की गई है।

यह भी पढ़े…