— हम बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी भरते हैं

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय: बिहारशरीफ -पावापुरी रोड के समीप स्थित महानंदपुर गांव में संचालित ज्ञान सरोवर आवासीय विद्यालय के निदेशक प्रवेंद्र कुमार कहते हैं कि सही मार्गदर्शन के साथ अनुशासन का होना बहुत ही आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी भरते हैं। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन सदा तत्पर रहता है।
इन्हीं सकारात्मक विचारों के कारण आज हमारे विद्यालय के 20 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मार्गदर्शन जो किसी समस्या या कठिनाई को हल करने में मदद करता है, विशेष रूप से प्राधिकरण में किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया। दूसरे शब्दों में, यह किसी का मार्गदर्शन करने या मदद या सलाह देने का कार्य है जो आपको बताता है कि क्या करना है। एक बच्चे को पढ़ाने वाले माता-पिता एक निश्चित स्थिति से कैसे निपटते हैं, एक शिक्षक, एक छात्र का मार्गदर्शन करने वाला, एक अनुभवी अधिकारी एक नई भर्ती के काम नैतिकता सिखाने वाला, आदि मार्गदर्शन की कुछ स्थितियां हैं।
विद्यालय के निदेशक ने कहा कि वर्ष 2016 से ज्ञान सरोवर आवासीय विद्यालय अपनी सकारात्मक सोच के साथ निरंतर चल रह है। यहां बच्चों के नामांकन से पूर्व उनका टेस्ट लिया जाता है। टेस्ट में सफल होने वाले बच्चे ही यहां अपनी पढ़ाई करते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा खास करके देश के नामी-गिरामी विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए विशेष तैयारी कराई जाती है।
एक गुरुकुल वातावरण में विद्यालय में छात्रों को पढ़ाया जाता है। ज्ञान सरोवर आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजू कुमार कहते हैं कि ब्रह्म बेला में विद्यालय के सभी बच्चे जाग जाते हैं। क्रिया कर्म से निवृत्त होने के बाद भगवान की स्तुति की जाती है। जिसके बाद पढ़ाई शुरू हो जाती है। प्रत्येक सप्ताह में दो बार टेस्ट लिया जाता है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में इस विद्यालय के कुल 20 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में उतरे हुए हैं। विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को होली की हार्दिक बधाई दी।
यह भी पढ़े..