नालंदा : नाला निर्माण व सड़क चौड़ीकरण पर नगर निगम को मिला शहरवासियों का साथ

Local news नालंदा बिहार बिहारशरीफ

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर नगर निगम काम कर रही है, जिसका श्रेय नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को जाता है। बुधवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नाला निर्माण व सड़क चौड़ीकरण पर आम लोगों के साथ नगर आयुक्त ने चर्चा की। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के पुल पर से लहेरी मोहल्ला तक के आम नागरिकों के साथ नाला निर्माण एवं रोड चौड़ीकरण विषय पर विचार विमर्श किया गया। विचार-विमर्श में पुल पर से लहेरी थाना तक नाला के ऊपर स्लैब वअस्टी निर्माण को स्वयं तोड़ने पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय नागरिकों के सहमति के बाद प्रथम चरण में शहर के पुलपर से लहेरी थाना तक पूरब-पश्चिम नाला कवर के साथ निर्माण कर रोड चौड़ीकरण की योजना नगर निगम के स्तर से कराई जाएगी। इससे संबंधित सभी तरह की तैयारियां नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है।

संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आम लोगों का साथ शहर के विकास को लेकर मिल रहा है। इस बैठक में उप नगर आयुक्त जयेश कुमार सिन्हा,सैयद एजाज अहमद के अलावे राजा के पदाधिकारी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं पुलपर से लहेरी मोहल्ला के आम नागरिक भाग लिए।

यह भी पढ़ें…