नालंदा से फर्जी यातायात दारोगा गिरफ्तार, 18 हजार नकद बरामद

नालंदा

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय: पुलिस ने एक फर्जी यातायात दरोगा को गिरफ्तार किया है तलाशी के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 18 हजार रुपए नकद भी बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी बिहारशरीफ शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड के समीप से 1 फरवरी 2025 की सुबह की गई।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह सूचना पुलिस को मिल रही थी कि एक अज्ञात व्यक्ति खुद को यातायात पुलिस कहकर आम जनों से ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोल्यूशन सहित अन्य वाहन के कागजात की जांच करने के नाम पर वसूली कर रहा है।

पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान के दौरान उक्त फर्जी यातायात दरोगा को रामचंद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के नोसरा गांव निवासी बिंदेश्वर यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की है।