नालंदा में फिर डकैतों ने डाला डाका, गृहस्वामी को बंधक बना पांच लाख की डकैती

नालंदा

-बंद पड़े सिपाही के घर से 2.5 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ
-एक ही गांव के दो घरों को बनाया निशाना

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Biharsharif/Avinash pandey : हिलसा शहर से पोषंडा जाने वाली रोड के किनारे महेंद्र प्रसाद के घर में चार दिन पहले हुई भीषण डकैती के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पायी है, वहीं इस बार दांत के ठीक 4 दिन बाद ही अपराधियों ने डकैती की दूसरी घटना को अंजाम दे डाला है। डकैती की यह दूसरी घटना नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के कुटियारी पर गांव में शनिवार की देर रात लुटेरों ने एक ही गांव के दो घरों को निशाना बनाते हुए डकैती एवं चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पहला मामला पिस्तौल के बल पर गृहस्वामी को बंधक बनाकर डकैती की घटना को वहीं बंद पड़े सिपाही के घर का ताला तोड़ चोरी की गई है। पीड़ित कृष्ण नंदन प्रसाद की पत्नी रामपरी देवी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य इलाज के लिए बिहारशरीफ गए हुए थे। तभी बदमाश छत के सहारे रात तकरीबन एक बजे पांच की संख्या में नकाबपोश उनके घर में घुस आए और पिस्तौल के बल पर उन्हें बंधक बनाकर पांच लाख के जेवरात सहित 20 हजार नगद लूट लिए। करीब एक घंटे तक बदमाश घर में रखे स्टोरवेल और बक्से का ताला तोड़कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

वहीं बदमाशों ने कृष्ण नंदन के पड़ोसी उत्पाद विभाग के सिपाही सुनील एवं अनिल कुमार के बंद पड़े घर का ताला तोड़, ढाई लाख का जेवर चुरा लिया। घटना का पता उस वक्त चला जब दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस एवं परिवार के सदस्यों को दी। थरथरी थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि कृष्ण नंदन प्रसाद के घर में बदमाशों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

घर में वृद्ध महिला अकेले थीं। छत के सहारे बदमाश घर में घुस आए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं बंद पड़े मकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने मामले का शीघ्र उद्भेदन करने का दावा किया है।