-कहा यह बिखरते हुए समाज एवं बिखरते हुए परिवार को जोड़ने की यात्रा
Biharsharif/ Avinash pandey: नालंदा में भारत जोड़ो अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले से 200 से 250 कांग्रेसी इस अभियान में अपने शिरकर देंगे। नालंदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बिफोर प्रिंट से खास बातचीत में अपनी बातें रखीं। उन्होंन कहा कि राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय व कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ इसे लड़ने के लिए बनाया गया है।
इसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में लांच किया गया था। यह भारत छोड़ो आंदोलन आज पूरे भारतवर्ष में आम देशवासियों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। बताया कि बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी से बांका जिले के मंदार पर्वत से शुरू होगा।
पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचेंगे और इस यात्रा को शुरू करेंगे। उन्होंन आगे बताया कि इस भारत जोड़ो यात्रा में इन नालंदा जिले से तमाम कांग्रेसियों की भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ यात्रा ही नहीं पूरे भारत वासियों के लिए यह प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश भी है। इस पदयात्रा में जिले के सभी कांग्रेसियों को चलने का आवाहन किया है।