नालंदा: सहयोगी संगठनों में जान फूंकने को जी- जान से जुटी कांग्रेस

नालंदा

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय: 7 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा राजेंद्र आश्रम में जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक की गई। बैठक में नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खाशमखास सागर सुरेश पाटिल जी शामिल हुए।

बैठक में नालंदा जिला कांग्रेस संगठन एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर सभी प्रखंड अध्यक्षों सभी मोर्चा संगठन सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण के साथ पार्टी की मजबूती के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। श्री सागर पाटिल ने कहा कि कृष्णा अलावरु का नालंदा पर विशेष नजर है।

बैठक में जिला प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपना मूल मंत्र एवं सुझाव साझा किया। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पुरजोर समर्थन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए दृढ़ संकल्पीत हुए। प्रभारी ने प्रखंड प्रखंड, गांव गांव चलकर चर्चा करने की बात करने बैठक करने की बात कही ।

इस मौके पर राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मोदी नीतीश सरकार से सीधी टक्कर लेने की बातों को बल दिया। उन्होंने कहा आज नालंदा की जनता नीतीश मोदी की बिहार में 20 वर्षों से उनकी सरकार से संतुष्ट नहीं है ।

एक मुख्यमंत्री का जिला होते हुए भी इस वर्षों में जो विकास होना चाहिए वह विकास धोखा है, पलायन और बेरोजगारी चरम है। आए दिन निर्मम तरीके से हत्याएं हो रही है । कांग्रेस नालंदा में सभी सातों सीट पर पुरजोर तैयारी जारी रखेगी। गठबंधन पर पार्टी आलाकमान का निर्णय सर्वमान्य होगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड के अध्यक्षगन ,मोर्चा संगठन के सभी कार्यकर्ता नेता उपस्थित थे।