– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से की अपील बने कार्यक्रम का हिस्सा
बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय: दिनांक 16 जनवरी 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम बिहारशरीफ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक सह पार्टी के सचेतक राजेश राम ने कहा कि दिनांक 18 जनवरी 2025 को पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आ रहे हैं.
राहुल गांधी के निर्देश पर ही कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के लिए मैं यहां पर्यवेक्षक के रूप में आया हूं. राहुल गांधी का संदेश सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो ऐसी राहुल गांधी की इच्छा है. इसलिए उन्होंने पटना के ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में अपना कुछ समय कार्यकर्ताओं के साथ बिताने का निर्णय लिए हैं एवं सभी जिले के कार्यकर्ताओं से वह रूबरू होंगे.
संवाददाताओं से वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने नालंदा जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि दिनांक 18 जनवरी को हमारे नेता एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन पटना के ऐतिहासिक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रहा है.
उनकी इच्छा है की पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनसे सीधा संवाद करें. इसी कड़ी में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिए हैं. सभी लोग राहुल गांधी से रूबरू होने के लिए जरूर आए. अतः हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए सदाकत आश्रम अवश्य चलना चाहिए।
उन्होंने भी जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता शनिवार दिनांक 18 जनवरी को ऐतिहासिक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम अवश्य चलें। राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि दिनांक 18 जनवरी 2025 को सभी प्रखंडों एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण पटना के सदाकत आश्रम में अवश्य चलें।
दोनों नेताओं ने कहा कि 18 जनवरी के दिन पटना जाने के लिए बिहारशरीफ के जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से कई गाड़ियां खुलेगी जिन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उनके लिए जिला कांग्रेस नालंदा पटना जाने की व्यवस्था कर रही है। सभी लोगों को इस कार्यक्रम में सहभागिता देने के लिए अवश्य पटना चलना चाहिए।
इस प्रेस वार्ता में जिले से आए हुए कई प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष एवं बहुत सारे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार एवं दिलीप कुमार के द्वारा अपने पर्यवेक्षक महोदय को नव वर्ष में नालंदा आगमन पर उन्हें शॉल एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।