नालंदा: राजगीर में चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार

नालंदा

Biharsharif/Avinash pandey : राजगीर थाने की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है यह जानकारी राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष 29 अप्रैल को राजगीर नगर परिषद के कार्यालय परिसर में रखें ठेकेदार देवेंद्र कुमार का निर्माण से संबंधित सामान को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस चोरी के कांड में लोहे का गाटर, लोहे का प्लेट ढलाई का वाइब्रेटर पाइप 2 एंड्राइड मोबाइल फोन की चोरी हुई थी।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुलिस ने इस मामले में राजगीर थाना क्षेत्र के विरायतन गांव निवासी योगेंद्र राजवंशी उर्फ रूसी पिता झगरू राजवंशी नाना रावंशी के पुत्र गोविंदा राजवंशी की गिरफ्तारी की गई है। इसी तरह इसी वर्ष 30 अप्रैल को राजगीर थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान स्थित चंदन कुमार के गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी।

इस चोरी की घटना में ऑडियो स्पीकर, ऑडियो ट्यूटर, कैबिनेट, डीजे ट्रॉली, टाटा मैजिक सहित दो मोबाइल फोन के साथ पुलिस ने राजगीर थाना क्षेत्र के विस्थापित निवासी कामता राजवंशी के पुत्र विपिन राजवंशी एवं गोरिला गोरी राजवंशी के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है।