नालंदा: संसार में मित्रता भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होनी चाहिए: व्यास श्री गोविंद मुदगल शास्त्री जी महाराज

नालंदा

-आभार व्यक्त करते हुए रजनीश सिंह व निधि सिंह ने कहा कि लोगों ने जो स्नेह व समर्थन दिया,वो कभी भूल नहीं पाएंगे

Biharsharif/Avinash pandey : बिहारशरीफ शहर के गढ़पर स्थित लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह व समाजसेवी निधि सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शनिवार को फूलों की होली खेली गई। कथा के अंतिम दिन श्री सुदामा चरित्र, बृज की फूलों की होली, सुखदेव विदाई का प्रसंग सुनाया गया। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक व्यास श्री गोविंद मुदगल शास्त्री जी महाराज ने श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता के प्रसंग का भावपूर्ण वाचन किया।

उन्होंने कहा कि हमेशा धर्म के मार्ग पर चलें। कर्म करो, लेकिन फल की इच्छा मत करो। उनके बताएं सच्चाई के रास्ते पर चलने वाला भक्त जीवन में कभी हार का सामना नहीं करता है। सुदामा चरित्र का बखान करते हुए कहा कि संसार में मित्रता भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होनी चाहिए। आधुनिक युग में स्वार्थ के लिए लोग एक दूसरे के साथ मित्रता करते हैं और काम निकल जाने पर वे एक दूसरे को भूल भी जाते हैं। जीवन में प्रत्येक प्राणी को परमात्मा से एक रिश्ता जरूर बनाना चाहिए।

भगवान से बनाया गया रिश्ता मोक्ष की ओर ले जाायेगा। उन्होंने श्रीकृष्ण व सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि स्वाभिमानी सुदामा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सखा कृष्ण का चिंतन और स्मरण नहीं छोड़ा। जिसके फलस्वरूप कृष्ण ने भी सुदामा को परम पद प्रदान किया। कथा के अंत में बृज की फूल होली खेली गई। इस दौरान सुदामा के श्रीकृष्ण के पास द्वारका नगरी पहुंचने की झांकी उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भक्त झूमते नजर आएं।

लोगों का आभार व्यक्त करते हुए रजनीश सिंह व निधि सिंह ने कहा कि लोगों ने जो स्नेह व समर्थन दिया,वो कभी भूल नहीं पाएंगे। भागवत कथा में कई प्रसंगों में उस पात्र को जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कई मौकों पर हमलोग भावुक हो गए। प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है। जो भी सुना,उसे जीवन में उतारने की कोशिश करें। इस मौके पर पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।