Nalanda : राजगीर में चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, अन्य कार्रवाई में sc-st कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक किशोर भी हिरासत में

नालंदा

Biharsharif/Avinash Pandey : राजगीर थाने की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत 8 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उक्त बातों की जानकारी राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई छापेमारी में उक्त सफलता हाथ लगी है। अनुसूचित जाति जनजाति कांड के दो प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की गई है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जबकि हत्या के कांड में फरार चल रहा एक किशोर भी हिरासत में लिया गया है। देसी शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर निवासी राम लखन यादव के पुत्र उपेंद्र यादव के रूप में की गई है। जबकि अनुसूचित जाति जनजाति कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के मेन बाजार पंडित मोहल्ला निवासी मुनिरख पंडित के पुत्र गुड्डू कुमार एवं बिंदा पंडित के पुत्र मुनीरक पंडित के रूप में की गई है।

छापेमारी को लेकर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के दौरान उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। थानाधक्ष ने बताया कि निकट भविष्य में कई अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी जिसको लेकर एक कार्य योजना तैयार किया गया है।