Nalanda: शराब के विरुद्ध राजगीर थाने की पुलिस ने चलाया कॉपिंग ऑपरेशन, क्षेत्र के अलग-अलग पहाड़ियों पर चला सघन छापेमारी अभियान

नालंदा

Biharsharif/Avinash pandey: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में शराब के विरुद्ध स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को कांबिंग ऑपरेशन चलाया इस दौरान राजगीर क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ियों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया यह जानकारी इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की बरामदगी को लेकर रविवार को हमारे नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ियों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

जिसमें मुख्य रुप से वन गंगा स्वर्ण गिरी उदयगिरि एवं रत्नागिरी पहाड़ियों के अलावे विस्थापित एवं ठाकुर स्थान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान साबुत देवी उर्फ मैडम पति धारो राजवंशी ग्राम ठाकुर अस्थान के घर से 6 लीटर देसी शराब एवं 15 लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। पुलिस ने संबंधित महिला का घर सील कर दिया है एवं शराब निर्माण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। ठंड के मौसम में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह के और कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है। राजगीर प्रवेश मार्ग के सभी स्थलों पर वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया है।