Biharsharif/Avinash pandey : नालंदा जिले के तेल्हाड़ा बाजार में एक युवक के गले में भाला घुस जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चिंताजनक स्थिति में एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पक्षी मारने वाला दो व्यक्ति अपने कंधे पर भाला लेकर तेल्हाड़ा बाजार से गुजर रहा था और उसके पीछे पीछे युवक साइकिल पर आ रहा था, तभी भाला लिए हुए दोनों व्यक्ति एकाएक रुक गए और पीछे से साइकिल पर आ रहे युवक देख नहीं पाया एकाएक दोनों के रुकने के कारण उसका भाला साइकिल सवार युवक के गले में घुस गया।
युवक तेल्हाड़ा थाना के मानसिंगपुर गांव निवासी नगेन्द्र प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। अकस्मात दुर्घटना को देख दोनों व्यक्ति भागने लगे जिसमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। भाला इस कदर नुकीला एवं तिरछा था कि काफी प्रयास के बाद भी उसके गले से नहीं निकल पाया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे एकंगरसराय अस्पताल लाया गया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उसे विम्स रेफर कर दिया गया।
यहां पर भी चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इसके बाद स्वजन उसे बिहारशरीफ के एक निजी क्लीनिक लेकर चले गए। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना अकस्मात दुर्घटना बस घटी है। इस मामले में पकड़े गए व्यक्ति सरवन गुलगुलिया को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।