नालंदा : पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर शव के किये टुकड़े- टुकड़े

नालंदा

— शव के कुछ हिस्से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Biharsharif/Avinash pandey: नालंदा में 1 सल की युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक डालें। दिल दहला देने वाली यह घटना नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में घटी घटना की जानकारी के बाद डॉग स्क्वायड की टीम स्थानीय थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर आकर जांच में जुट गई है नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीम गहन जांच-पड़ताल कर रही है। मृतका की पहचान गांव निवासी नीतीश कुमार की 32 वर्षीय पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। रविवार को थाना पुलिस ने संगीता के शव कई टुकड़़े गांव के डोमर खंधा से बरामद किया। सिर, दो टुकड़े में एक टांग और हाथ खाई में कुछ दूरी पर बिखरे मिले।

शव के अन्य टुकड़े ढूंढने के लिए खोजी कुत्ता बुलाया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। कई थाने की पुलिस टीम गेहूं और मक्के के खेत में दिन भर शव के टुकड़े खोजते फिर रहे थे। शव के टुकड़े मिलने की सूचना पर संगीता के मायके नूरसराय थाना क्षेत्र बारा खुर्द से भी परिजन पहुंच गए थे। हिलसा एसडीपीओ डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुंचे और जांच अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासा में अपराध अनुसंधान विज्ञान प्रयोगशाला की टीम का सहयोग लिया जाएगा।

शव के शेष टुकड़ों को ढूंढने की कोशिश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या की वजह संगीता की नैहर की संपत्ति पर उसके पति का लालच आना है। संगीता का कोई भाई नहीं है। वह सात बहनेें थीं। उसकी शादी साल 2006 में हुई थी। संगीता का दो पुत्र है। मायके के परिजन ने मौके पर पुलिस अधिकारियों को बताया कि पति नीतीश संगीता की प्रत्येक दिन पिटाई करता था। उस पर दबाव बना रहा था कि मायके से संपत्ति बेच कर हमें रुपए दे दो। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगीता को 13 मार्च के बाद नहीं देखा गया।

ग्रामीणों को उसी दिन से संदेह हो गया था कि उसकी हत्या कर दी गई होगी। गांव में इसकी चर्चा हो रही थी। नीतीश ने बच्चों को भी बता दिया था कि तुम्हारी मां मर चुकी है।ग्रामीणों के अनुसार, संगीता की पिटाई के दौरान यदि कोई बचाव करने पहुंचता तो नीतीश उससे उलझ जाता था। थाना पुलिस को नीतीश के कई साथियों पर संदेह है।