Biharsharif/Avinash pandey: एक बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां रजौली से लेकर बख्तियारपुर तक फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर चुरामनबीघा चौक के पास ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। वैसे तो यह ओवरब्रिज का निर्माण हरनौत से लेकर मोरातालाव तक किया जा रहा है। शुक्रवार को बेना थाना क्षेत्र इलाके के चुरामन बीघा चौक पर ओवरब्रिज के कार्य में लगे दो मजदूरों की मौत पुल का मलबा गिरने से हो गई। गौरतलब है कि बड़े से क्रेन मशीन के सहारे ओवर ब्रिज के ऊपर बड़ा सा गाटर रखने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान बड़ा सा गाटर टूटकर अचानक नीचे गिर गया और इसी गाटर के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत मौके पर हो गई। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक दो मजदूरों की मरने की बात कही जा रही है। गलीमत यह रही कि जिस वक्त यह काम हो रहा था उस वक्त पुल के नीचे कोई भी बस या फिर मजदूरों की तादाद नहीं थी।

घटना के बाद फोरलेन सड़क निर्माण में लगे सभी पदाधिकारी और मजदूर ग्रामीणों का आक्रोश देखकर भागने में ही भलाई समझी। घटना की जानकारी मिलते ही भागन बीघा, वेना थाना हरनौत थाना पुलिस की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार फोरलेन सड़क निर्माण में बन रहे ओवरब्रिज के कार्य में कोताही बरती गई है। वही रहुई प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार ने कहा कि इस हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है मलबा हटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा इसके अंदर कितने लोग दबे हैं।