नालंदा के पुलिस अधीक्षक का बेसिक पुलिसिंग पर विशेष फोकस

नालंदा

–चुनावी वर्ष 2024- 2025 को ध्यान में रखते हुए खास तैयारी
–वाहन चोरी व गृहभेदन की वारदातों पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता
–बेहतर परफॉर्मेंस देने वालों को मिलेगा रिवार्ड

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Biharsharif/Avinash pandey : नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा का बेसिंग पुलिसिंग पर विशेष फोकस है चुनावी वर्ष 2024 वह 2025 को ध्यान में रखते हुए नालंदा पुलिस महकमा अभी से खास तैयारियों में जुटा है। इसको लेकर तमाम पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने कई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सौंपी गई जिम्मेदारियों पर खरा नहीं उतरने वाले पुलिस पदाधिकारी हटाए जाएंगे। वहीं बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले पुलिसकर्मियों को रिवार्ड दिया जाएगा। जिसकी आधिकारिक घोषण एसपी ने कर दी है। कहां है कि बेहतर परफॉर्मेंस नहीं देने वाले पुलिस कर्मियों को हटाया जाएगा।

बिफोर प्रिंट से बातचीत करते हुए एसपी श्री मिश्रा ने कहा है इधर वाहन चोरी एवं गृह भेदन की घटनाएं बढ़ी है। जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। हालांकि इन दो वारदातों में भी पुलिस ने बेहतर कार्य किये हैं। शहर से गृह भेदन जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा भी किया गया है। बावजूद इसके इस पर अभी और बेहतर कार्य करने हैं। जिसको लेकर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि बेसिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाया जा रहा है। इससे ना केवल बदमाशों में पुलिस का खौफ बढ़ेगा, बल्कि शहर के बाशिंदों में पुलिस का भरोसा भी बढ़ेगा।

बेसिंग पुलिसिंग में अपराधियों की निगरानी
एसपी ने बताया कि बेसिंग पुलिस में अपराधियों की निगरानी अति आवश्यक होती है। जिसमें क्षेत्र के चिन्हित किए गए अपराधियों का पूरा बायोडाटा संग्रह करना अति आवश्यक होता है। मसलन, उनकी आदतें। वह अपने ऊपर खर्च किए जा रहे पैसे कहां से लाते हैं। किन के साथ उनका उठना- बैठना होता है। उनका मूवमेंट कहां कहां होता है। सहित कई ऐसी बातें हैं जिन पर संबंधित थाना पुलिस विशेष नजर रखे। यह अपराध नियंत्रण के लिए बेहतर साबित होता है। इसके लिए भी थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। पारंपरिक गस्ती, पैदल गस्ती के अलावे रोको- टोको, वाहन चेकिंग अभियान पर विशेष काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने जोर देकर कहा कि उनका ज्यादा फोकस बेसिक पुलिसिंग पर ही है। उन्होंने कहा कि अगर हम यह काम बखूबी करेंगे तो जनता भी संतुष्टि रहेगी और लॉ एंड ऑर्डर भी मेंटेन रहेगा। बाकी हम स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स के अनुसार हैंडल करेंगे। वारंटी का डिस्पोजल अति आवश्यक है।

2022 में नालंदा पुलिस की कार्रवाई एवं उपलब्धि
वर्ष 2022 के 12 महीने में नालंदा पुलिस द्वारा कुल 13420 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। जबकि शराब के कांड में 7935 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 44737 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद किया गया। गंभीर अपराधों के मामले में कुल 3347 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। जबकि 150 अग्नेयास्त्र बरामद किए गए ।वही 514 जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई।