नालंदा : दो बाइक पर सवार सात लोग हुए सड़क हादसे का शिकार, दो की हुई मौत, पांच गंभीर रूप से जख्मी

Local news नालंदा बिहार बिहारशरीफ

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। यातायात नियमों की अनदेखी में दो युवकों की जान चली गई। जबकि पांच गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों में एक महिला सहित पांच लोग शामिल हैं। यह घटना दो बाइक की सीधी टक्कर के कारण घटी। घटना जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर- परमानंद बिगहा गांव के बीच बुधवार की संध्या घटी। हादसे में दो अगल-अलग बाइक को ड्राइव कर रहे दो युवकों की मौत हो गई।

सड़क हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान बेन थाना क्षेत्र के बेलदारी पर गांव निवासी जकन जमादार के 18 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार एवं मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदया सराय गांव निवासी नंदलाल साह के 22 वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ राजा के रूप में की गई है। इस हादसे में मृतक साहिल उर्फ राजा का 10 वर्षीय भाई सचिन कुमार एवं उनका 12 वर्षीय भांजा प्रीतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इसी तरह मृतक रघुवीर कुमार का रिश्तेदार अभिषेक कुमार एवं उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों बाइक पर 2 से अधिक लोग सवार थे। घटनास्थल के समीप ओवरटेक करने के फिराक में दोनों बाइक एक दूसरे से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार सभी लोग घटनास्थल से काफी दूर जाकर गिर गए। इस घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस द्वारा शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला पूरी तरह यातायात नियमों की अनदेखी का बनता है।

यह भी पढ़ें…