Nalanda: डकैती एवं लूट के वांछित दो सहोदर भाई गिरफ्तार, एसपी ने निर्देश पर दो थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

नालंदा बिहार

Biharsharif, Avinash pandey: नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर डकैती एवं लूट के दो वांछित सहोदर भाई गिरफ्तार किए गए हैं। यह गिरफ्तारी नूरसराय एवं भागन बीघा थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर नालंदा जिले के विभिन्न थानों में डकैती एवं लूट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काफी दिनों से प्रयासरत थी। रविवार को गुप्त सूचना के बाद दोनों थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गिरफ्तार होने वाले भागन बीघा ओपी क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी कालू यादव के पुत्र गोरे लाल यादव एवं पोठना उर्फ गोलू है। एसपी ने बताया कि इस तरह की और बड़ी उपलब्धि निकट भविष्य में नालंदा पुलिस को मिलेगी। इससे संबंधित दिशा निर्देश जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा की व्यवस्था पहले से और सख्त की गई है।