नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) नगर निकाय नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 का स्वच्छ ,निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए उदिता सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है। नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के अवसर पर तीन पदों यथा-मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों के पदों पर निर्वाचन के बाद मतगणना 20.12.2022 (मंगलवार) को के एल एस काॅलेज में होगा। नगर परिषद, नवादा, नगर परिषद वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली का मतगणना सुबह 08ः00 बजे केएलएस में होगा।

के एल एस काॅलेज में स्थापित बज्र गृह में मतदान के बाद तीनों निकाय के पोल्ड ईवीएम सुरक्षित रखे गए हैं। मतगणना स्थल पर सभी अत्याधुनिक तकनीक की व्यवस्था की गयी है।
मतगणना हाॅल में मतगणना टेबल के लिए कर्मियों और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्राधिकृत मतगणना अभिकर्ता मतगणना हाॅल में लगे जाली के बाहर से अवलोकन करेंगे। मतगणना कक्ष के चारों तरफ बैरिकेटिंग की गयी है।
सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्राधिकृत पदाधिकारी मतगणना पर्यवेक्षक आदि को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना कराने के लिए आदेश दिया गया है। मतगणना कार्य में संलग्न पदाधिकारियों को पहचान पत्र तथा चयनित मीडिया कर्मियों को भी पास डीपीआरओ के माध्यम से दिया गया है। मतगणना हाॅल में सीसीटीवी कैमरा लगायी गयी है। सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। मतगणना के दिन शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए दण्डाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
नवादा नगर निकाय में मुख्य पार्षद की मतगणना के लिए 20 टेबल दो कक्ष में, उप मुख्य पार्षद के लिए 20 टेबल दो कक्ष में, पार्षद के लिए 20 टेबल दो कक्ष वारिसलीगंज में नगर परिषद के मतगणना के लिए तीनों पदो के लिए तीन कमरे में 05-05 टेबल लगाये गए हैं। नगर पंचायत रजौली में मतगणना के लिए तीन पदो के लिए 05-05 टेबल तीन कक्षों में लगयी गयी है।
इस प्रकार केएलएस काॅलेज में 12 कमरे में 90 टेबल पर मतगणना होगी। नगर परिषद नवादा के निर्वाची पदाधिकारी उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, नगर परिषद वारिसलीगंज के निर्वाची पदाधिकारी मो0 मुस्तकीम, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता नवादा एवं नगर पंचायत रजौली के निर्वाची पदाधिकारी आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली हैं।