Rabindra Nath Bhaiya: जिलाधिकारी उदिता सिंह कार्यालय प्रकोष्ठ से विश्वान के माध्यम से कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिया कई निर्देश। उन्होंने अपूर्ण कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य दो माह के अन्दर पूर्ण करने का कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल को निर्देश दिया गया। कई कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य अपूर्ण है, जिसको निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया। सदर अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती और रजौली अनुमंडल क्षेत्र में अपूर्ण कब्रिस्तान घेराबंदी के कार्य को पूर्ण करने का निर्देश ए.के. पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली को दिया गया।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित अंचलाधिकारी से 15 दिनों के अन्दर अवशेष कब्रिस्तानों की सीमांकन कराना सुनिश्चित करें। कब्रिस्तान घेराबंदी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
तेतरिया कब्रिस्तान घेराबंदी का कार्य 14.255 लाख, वारिसलीगंज प्रखंड के रहमगंज कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य 14.774 लाख, समाय कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य 6.076 लाख, सीहिन कब्रिस्तान की घेराबंदी 32.459 लाख, खटांगी कब्रिस्तान की घेराबंदी 8.955 लाख, अनारपुर कब्रिस्तान की घेराबंदी 12.911 लाख, जमुआवां पटवासराय कब्रिस्तान-9.116 लाख, सम्हरी कब्रिस्तान की घेराबंदी-8.236 लाख , ईमरचक कब्रिस्तान की घेराबंदी 14.50 एवं ननकी बरडीहा कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य 17.479 लाख में पूर्ण हो गया है।
शेष सभी कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य तीन माह के अन्दर निश्चित रूप से पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक में उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर,आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अमु अमला वरीय उपसमाहर्ता, प्रियंका सिंहा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अखिलेश कुमार कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल नवादा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।