Rabindra Nath Bhaiya: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार को जिले के उग्रवाद प्रभावित रोह थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास की है। युवक घर का बड़ा पुत्र था और पूरी घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। मृतक की पहचान मानपुर गांव के बिरजू यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। प्रमोद घर से बाइक लेकर मार्केट की ओर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद प्रमोद की हालत काफी गंभीर हो गई।
स्थानीय लोगों व परिवार की मदद से।आनन-फानन में रोह के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिंताजनक हालत देखते ही डॉक्टर ने नवादा रेफर कर दिया। उसी दौरान युवक की हालत काफी गंभीर थी। नवादा में इलाज के बाद युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया था। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था प्रमोद:-
प्रमोद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाया करता था। पढ़ाई-लिखाई में भी काफी बेहतर नंबर लाया करता था। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।