नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर नेहरू युवा केंद्र में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड के राष्ट्रीय युवाए स्वयंसेवक गुड्डू कुमार ने दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।

खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन:-
स्वयंसेवक गुड्डू कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र नवादा जिला युवा अधिकारी ईशा के निर्देश पर हॉकी के महान दिग्गज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर सम्मान देने के लिए हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी को देखते हुए बच्चों के साथ जमुगाय में दौड़ प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।
800 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन:-
800 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहित कुमार भेलवटांड, द्वितीय स्थान सन्नी कुमार भेलवाटांड़, तृतीय स्थान रवि रंजन कुमार मूर्तिया एवं लड़की में प्रथम स्थान तनिषा कुमारी हेमजा भारत, द्वितीय स्थान निशा कुमारी खरौंध एवं तृतीय स्थान मुस्कान कुमारी हेमजा भारत ने प्राप्त किया।
सफल प्रतिभागियों को धीरौंध पंचायत मुखिया लखी नारायण गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर जगत किशोर, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, शिव सागर राजवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।