बिहार की 7 शख्सियतों को मिलेगा पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान

पटना

सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस साल कुल 139 लोगों को यह सम्मान मिलेगा. इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. बिहार की सात हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनमें एक को पद्म विभूषण, एक को पद्म भूषण और 5 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इन में तीन लोगों को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा.

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं. देश के सर्वोच्च सम्मान पाने वालों में बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण, आचार्य किशोर कुणाल, भीम सिंह भवेश, डॉ हेमंत कुमार, निर्मला देवी और विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं.

शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए, सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में, आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में, भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार को मेडिसिन के क्षेत्र में, निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में और विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को अध्यात्मवाद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

बता दें कि सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं. पहला पद्म विभूषण, दूसरा पद्म भूषण और तीसरा पद्म श्री. ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. बिहार के इन सात हस्तियों के लिए भी पुरस्कार की घोषणा से बिहारवासियों में खुशी की लहर है.