Patna, Beforeprint : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस बस अब खत्म होने को है। लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर जाने से पहले ही जगदानंद सिंह को रिप्लेस करने के लिए नाम भी फाइनल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को यह जिम्मेदारी सौंपने का मन बना लिया है। माना जा रहा था कि आरजेडी के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह जो कि जगदानंद सिंह के बेटे भी हैं के इस्तीफे के बाद से ही जगदानंद पार्टी हाई कमान से नाराज चल रहे हैं। पार्टी ने उनकी नाराजगी दूर करने के लिए काफी कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पार्टी मुखिया लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का मूड बना लिया।
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम फाइनल होने की बात सामने आ रही है। यानी आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकी ही होंगे। वह एक नहीं बल्कि दो-दो बार दिल्ली जाकर लालू से मुलाक़ात कर चुके हैं। अब आरजेडी के हवाले से जो खबर सामने आई है। उसके मुताबिक़ 24 नवंबर से पहले सिद्दीकी के नाम को अधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अभी कुछ दिन पहले जब जगदांनद सिंह दिल्ली गए थे तो वहां लालू यादव से उनकी मुलाक़ात हुई थी।
इस मुलाकात में उन्होंने स्वास्थ का हवाला देते हुए पद से मुक्त होने की बात लालू यादव से की थी। इसके बाद भी उन्हें मनाने की भी कोशिश की गई लेकिन अब जगदांनद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का मन पक्का ही कर लिया है। इस पर लालू यादव ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया। अब वे सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी देने वाले हैं। 24 नवंबर से पहले इसकी अधिकारिक घोषणा हो जाएगी।