जातीय जनगणना : सीएम नीतीश के जातीय जनगणना के ऐतिहासिक फैसले को लेकर कुशवाहा निकाल रहे है आभार यात्रा

पटना

पटना, बीपी प्रतिनिधि। जातीय जनगणना के ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया है जिसके लिए आज पूरे बिहार में आभार यात्रा निकाली गई। राजधानी पटना में भी जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक आभार यात्रा निकाला है जिसमें मंत्री अशोक चौधरी , लेशी सिंह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना होगी इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम धन्यवाद देते हैं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सभी राजनीतिक दलों को एक साथ करके जाति आधारित गणना कराने का फैसला लिया यह ऐतिहासिक है और इसीलिए आज पूरे बिहार में आभार यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जातीय जनगणना कराने का ऐतिहासिक फैसला हुआ है। उनके फैसले को पूरा देश देख रहा है।नीतीश कुमार ही हैं जिनके चलते इतना बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया गया। ऐसे में स्वभाविक है कि उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करना ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक संस्था के सदस्य धन्यवाद यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जातीय जनगणना कराने के फैसले पर धन्यवाद दे रहे हैं। 1 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई थी। जिसमें जातीय जनगणना कराने पर सहमति बनी थी। इसके अगले दिन यानी 2 जून को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में बिहार में जातीय जनगणना की स्वीकृति दे दी गई। फरवरी 2023 तक जाति आधारित गणना पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।