मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा में हुआ बदलाव, पढ़े नया शेड्यूल

पटना

DESK : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा में बदलाव किया गया है. अब 17 तारीख को जहानाबाद और अरवल में कार्यक्रम है। इसके पहले मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा 17 जनवरी को सहरसा में आयोजित थी। कैबिनेट सचिवालय ने समाधान यात्रा का नया शेड्यूल जारी किया है। बिहार कैबिनेट सचिवालय की तरफ से जो नया कार्यक्रम जारी किया है उसमें 18 तारीख को नीतीश कुमार बक्सर में कार्यक्रम करेंगे। 19 तारीख को भोजपुर, 20 तारीख को नालंदा, 21 तारीख को गया और रात्रि विश्राम राजगीर में करेंगे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

22 तारीख को नवादा, इसके बाद 28 जनवरी को खगड़िया में समाधान यात्रा है। इसके बाद रात्रि विश्राम मुंगेर में करेंगे। 29 तारीख को मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा में कार्यक्रम है। 1 फरवरी को सुपौल, 2 फरवरी को सहरसा, 3 फरवरी को अररिया, 4 फरवरी को किशनगंज, 5 फरवरी को कटिहार, 6 फरवरी को बांका और 7 फरवरी को कैमूर में मुख्यमंत्री रहेंगे। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने नीतीश कुमार की परिवर्तित यात्रा की जानकारी सभी विभागों के सचिव, जिलों के डीएम को दिया है।

यह भी पढ़े :-