Lalu Yadav Kidney Transplant : लालू यादव का हुआ सफल ऑपरेशन, आईसीयू में हुए शिफ्ट, तेजस्वी यादव ने दी जानकारी

पटना

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य पिता को अपना किडनी दे रही हैं। फिलहाल रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन सफल हो गया है। उनकी एक किडनी निकाल ली गई है, जो अब उनके पिता लालू यादव को लगाई जा रही है। फिलहाल रोहिणी आचार्य पूरी तरह ठीक हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव के ऑपेरशन में लगभग 4 घंटे का समय लग जाएगा।

वही लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी थी कि उनकी छोटी बहन रोहिणी आचार्य का ऑपेरशन सफल हो गया है। और अब वे बिल्कुल ठीक हैं। रोहिणी आचार्य एक डोनर के तौर पर अस्पताल में एडमिट हैं, जिनका ऑपेरशन पूरा हो चुका है।

इसी क्रम में लालू के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। साथ ही उन्होंने लोगों की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद किया है।