नवीन कुमार। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय का बड़ा बयान। जदयू टूटने वाली है, बिहार लेने वाला है नया मोड़। बता दें कि आज बिहार बीजेपी ने पटना के बापू सभागार में झलकारी बाई जयंती समारोह का आयोजन किया था। जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय भी पहुंचे थे।
वहीं कार्यक्रम के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बहुत जल्दी जदयू में बड़ी टूट होने वाली है। नित्यानंद राय ने कहा कि जदयू खंड खंड में टूटेगा, कुछ हिस्सा ललन सिंह लेंगे, कुछ हिस्सा वीजेंद्र यादव प्रभार और तेजस्वी यादव के गुलदस्ते में आज जाएँगे।
वहीं नीतीश कुमार पर आते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार का जो आज कल हाल है की कभी वो ग़ुस्सा करते है, कभी वो हल्ला करते है। तो कभी किसी के घर पर चले जाते है। वो आज कल इतने दवाब में है कि क्या कहा जाए। नित्यानंद राय ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने तो बीजेपी को धोखा दिया है। हमने नीतीश कुमार को सर पर बैठाया ये हमारी गलती थी।
नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार पर तंज कस्ते हुए कहा कि आपने हमे धोखा दिया, अब आप बिहार से साफ़ होने वाले है और बिहार में जदय ख़त्म होने वाली है।
आरजेडी भी बचने वाली नहीं है। 2025 में उन्हें उनकी औक़ात पता चल जाएगी। अब बिहार की जानता ने मन बना लिया है कि बीजेपी को जिताना है।
ये लोग पीएम मोदी को गाली देते है। वो तो ग़रीबों के मसीहा है। लालू यादव ने भी मोदी जी को अशुभ बोला। अब सब लोग आपसे बदला लेंगे। आपको देश से हटा के।
नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दें तो हम बिहार को आगे बढ़ा लेंगे।
अरे बिहार में तो नीतीश और लालू की हीं सरकार थी। क्यों नहीं दिलाया बिहार को विशेष राज्य का दर्जा। बिहार को तो विशेष सरकार चाहिए। बिहार को बेरोज़गारी मुक्त सरकार चाहिए। हम बिहार से ग़रीबी दूर करेंगे। ये सरकार को केवल परिवार पसंद है। और नीतीश कुमार को अपने सिवाय कोई पसंद नहीं है।
इन्होंने दिया क्या है बिहार को। बिहार के करोड़ों लोगों ने बिहार को छोड़ दिया। छठ के समय कितने लोग बिहार आए थे दिखा सबको। अब जब लोग जा रहे है तो भी दिख रहा है। क्या कारण है जो लोग बिहार से बाहर जा रहे है। यहाँ पर तो अपराधियों को छूट मिली हुई है। यहाँ भय का वातावरण है।