Patna : धनिक लाल मंडल जी प्रख्यात समाजवादी नेता एवं चिंतक थे- तेजस्वी प्रसाद यादव

पटना

DESK : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रख्यात समाजवादी नेता, चिंतक, हरयाणा के पूर्व राज्यपाल, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सरल था। उनकी पहचान ईमानदारी और समाजवादी चिंतक की थी। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और अपनी योग्यता से देश को लाभ पहुचाया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हम सब के वे अभिभावक तुल्य थे। उनका संबंध हमारे पिता लालू प्रसाद जी से काफी गहरा और निकट का था। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। परिजनों एवम शुभचिंतको को इस शोक की घरी मे धैर्य दे।