PATNA : जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर को किया आश्वस्त, कहा- पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है

पटना

DESK : रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के समर्थन में आखिरकार उनकी पार्टी उतर आई है। इस मामले पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर को आश्वस्त किया है कि पार्टी उनके बयान के साथ मजबूती से खड़ी है। जगदानंद ने कहा कि राजद कभी भी कमंडल के आगे मंडल को हारने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि, जो हमारी सामाजिक न्याय की विचारधारा है, समाजवाद की विचारधारा है और लोहिया जी से जो सिख हमलोगों को मिली है। जिसके लिए कर्पूरी ठाकुर हमेशा लड़ते रहे। आज हमारे नेता लालू यादव जी बीमारी है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हमलोगों के बीच कोई भी सामजिक क्रांति के पुरोधा नहीं रहे। जो राह समाजवादियों ने हमें बताई है उसपर राजनीत करने का काम प्रोफेसर चंद्रशेखर कर रहे हैं। आगे राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री और हमारे नेता को घबराने की जरूरत नहीं है। मैं उनको यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि, उनके बयान के साथ पूरा राजद परिवार खड़ा है। हमलोग हमेशा से कमंडलवादियों के साथ लड़ने के लिए तैयार रहे हैं और आज भी हैं। इसलिए कोई कुछ भी बोले हमें पीछे हटने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े :-