PATNA : ललन सिंह एक बार फिर बनें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना

DESK : ललन सिंह एक बार फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। सोमवार को चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े ने निर्विरोध चुने जानें की घोषणा की। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर थी। वहीं आज यानी 5 दिसम्बर को स्क्रूटनी के बाद हेगड़े ने बताया कि एक मात्र नामांकन ललन सिंह का हुआ है इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बता दें कि ललन सिंह को पिछले वर्ष 31 जुलाई को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जगह उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी थी। ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिले। इसमें सबसे बड़े दो बदलावों में आरसीपी सिंह की जदयू से छुट्टी और बिहार में एनडीए से नाता तोड़कर नीतीश कुमार का राजद सहित अन्य दलों वाले महागठबंधन के साथ सरकार बनाना रहा।

ललन सिंह के कार्यकाल में हुए इन दो निर्णयों से जदयू ने सबको चौंका दिया। हालांकि ललन सिंह के कार्यकाल में अभी तक पार्टी ने किसी चुनाव का सामना नहीं किया है। ललन सिंह के लिए इस बार अध्यक्ष बनने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भी रहेगी। इसमें वर्ष 2024 में होने वाला लोकसभा का चुनाव सबसे अहम है।

जदयू का एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन संग आना कितना फायदेमंद होता है यह आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव 2025 में दिखेगा। इसके पूर्व ललन सिंह को बिहार में जदयू के संगठन को सशक्त करना और महागठबंधन संग सामंजस्य बिठाने की चुनौती होगी।