PATNA : किसानों के लिए यह बजट पूर्णत निराशाजनक है, दिए जीरो नंबर- पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह

पटना

DESK : राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि यह बजट निराशाजनक है। किसानों को इसमें कुछ भी नहीं मिला है। किसान परेशान हैं क्यों कि उन्होंने इस वजह से जो उम्मीद लगा रखी थी वो पूरी नहीं हो सकी। सुधाकर सिंह ने अपने ही सरकार के बजट पर सवाल उठाते कहा कि हम इस बजट को जीरो नंबर देंगे। राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए यह बजट पूर्णत निराशाजनक है। सरकार से मांग करूंगा कि आने वाले वक्त ने इसकों चर्चा में लाएं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अपने सरकार पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि बिहार विधानसभा पार्टियों के लिए नहीं बना यह बिहार की जनता के लिए बना है। पार्टियों की बात सड़क पर होगी। कृषि के क्षेत्र में यह बजट फेल है। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य की 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है लेकिन कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए जो प्रयास होना चाहिए वो कही भी नहीं दिखा। बजट हतास करने वाला बजट है। सदन के भीतर और पार्टियों का सवाल नहीं है।

243 सदस्यों का यह सदन है जो स्वतंत्र रुप से विधायिका की बुनियादी सिद्धांत है। यह दलीय व्यवस्था का विषय नहीं है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है उसके लिए मंडी कानून की जरूरत है मंडी कानून की चर्चा इस बजट में नहीं है यह निराशाजनक है। ना ही बाजार को विकसित करने की अलग से कोई फंड देने की बात इस बजट में है। कृषि क्षेत्र में यदि नंबर देना होगा तो हम जीरो नंबर देंगे।