RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा, संगठनात्मक निर्वाचन के कार्यक्रम घोषित!

पटना

State Desk/Patna : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सत्र 2022 – 2025 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन सम्बन्धी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
राजद के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि 26 सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का तदर्थ प्रकाशन किया जाएगा जबकि राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अन्तिम सूची का प्रकाशन 27 सितम्बर 2022 को केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली , केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना एवं सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया जाएगा।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 सितम्बर 2022 को‌ केन्द्रीय कार्यालय ( 13, बिट्ठल भाई पटेल भवन, नयी दिल्ली 110001) में संपादित होगी। उसी दिन अपराह्न 5 बजे वैद्य पाये गये उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर 2022 को नयी दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 को नयी दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी

जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।