मुजफ्फरपुर/बिफोरप्रिंट। उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।इसके बाद एक बार फिर बर्षा की सक्रियता में कभी आने की सम्भावना है।यह जानकारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग, जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डा० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, द्वारा 9 से 13 अगस्त तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में दी गई है।
विगत मौसम पूर्वानुमान अवधि के आकलन के अनुसार, पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 29.9 एवं 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में प्रतिशत, हया की औसत गति 49 किमी0 प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 29 मिमी० तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 20 घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा से०मी० की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 29.5. एवं दोपहर में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में 86.3 मि०मी० वर्षा रिकार्ड हुई।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डा०आर०पी०सी०ए०यू० पूसा समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 09-13 अगस्त, तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले एक-दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ जिलों जैसे- समस्तीपुर, दरभंगा, मुजपफरपुर पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भी अधिक वर्षा हो सकती है।
उसके बाद उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा की सम्भावना में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेउ के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है।