RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद रहें या कोई और गठबंधन की सेहत पर कोई असर नहीं-उपेंद्र कुशवाहा

पटना

Patna, beforeprint : पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे से नाराज चल रहे उनके पिता और RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर लिया गया है। इस मामले पर जदयू (JDU) ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने से महागठबंधन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जेडीयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जगदानंद सिंह अध्यक्ष रहेंगे या नहीं, यह आरजेडी के भीतर का मामला है। इससे गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि यह आरजेडी कैसे अपने नेताओं को मैनेज करती है यह उसका अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह का जिस तरह से सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे उसपर आरजेडी ने कार्रवाई की।

काफी पुराने नेता होने के बाद भी जगदानंद सिंह की बातें समझ में नहीं आती हैं। हमें उनकी बातों को समझने की कोई जरूरत भी नहीं है। ये उनकी पार्टी का मामला है और पार्टी ही इसपर निर्णय लेगी। वहीं राहुल गांधी के सावरकर को लेकर दिए गए बयान पर उपेंद्र कुशवाहा बोले कि बातों को रखने का तौर तरीका भले ही कुछ अलग हो पर कुछ बातें तो उन्होंने सही कही हैं। यह बात सौ फीसदी सच है कि आरएसएस और उससे जुड़े लोगों की देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं रही है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने की छूट है।

किसी की बात से कोई भी सहमत-असहमत हो सकता है। वहीं कुढ़नी विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वहां जो समीकरण हैं उसके हिसाब से महागठबंधन के पलड़ा इतना भारी है कि वहां कही कोई दूर दूर तक नहीं है। कुछ लोग वोट काटने के लिए गोपालगंज के उपचुनाव में भी खड़े हो गए थे। इसका असर भी वहां दिखा, लेकिन हर जगह ऐसा नहीं होगा।