महागठबंधन के नेताओं संग टहलते-टहलते राबड़ी के आवास पर दही – चूड़ा खाने पहुंचे नीतीश! लालू राबड़ी ने की आगवानी!

पटना

स्टेट डेस्क/ पटना: लालू-नीतीश के बीच कथित अनबन और विपक्षी गठबंधन INDIA की एकता पर मीडिया में ‘पकाई’ जा रही खबरों के बीच नीतीश ने सोमवार को लालू परिवार के साथ बैठक कर दही – चूड़ा खाया। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पर आयोजित भोज में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास से टहलते हुए पहुंचे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस भोज में बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के अलावा महागठबंधन के सभी दलों के नेता भी पहुंचे। नीतीश के साथ उनकी पार्टी के बड़े नेता और मंत्री भी भोज में दिखे।

भोज में शामिल हुए ये नेता

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह , बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, शकील अहमद खान, सीपीआई के सचिव राम नरेश पांडेय,अजय सिंह, माले नेता केडी यादव ,धीरेंद्र झा ,अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी!

विधान परिषदके उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, राज्यसभा के पूर्व सदस्य शिवानंद तिवारी, पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, जयप्रकाश नारायण यादव,भोला यादव,श्रीमती कांति सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव,फैयाज अहमद ,अशफाक करीम, डॉ मोहम्मद शमीम, ईसराइल मंसूरी, प्रोफेसर चंद्रशेखर, डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, कुमार सर्वजीत ,श्रीमती अनीता देवी, सुरेंद्र राम,डॉ रामानंद यादव,अशोक सिंह, तनवीर हसन,

शिवचंद्र राम, भाई वीरेंद्र,रणविजय साहू,शक्ति सिंह यादव , चित्तरंजन गगन , एजाज अहमद, सैयद अशरफ अली, मोहम्मद कामरान, सुदय यादव, विजय प्रकाश, कारी शोएब,राकेश रोशन , विनोद श्रीवास्तव,मुकेश रोशन, डॉ प्रेमा चौधरी, ऋषि मिश्रा,डॉ अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, संजीव राय, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, बल्ली यादव ,मदन शर्मा, भाई अरुण कुमार, प्रमोद कुमार राम, इंजीनियर अशोक यादव, अरुण कुमार यादव,गुलाम रब्बानी, प्रोफेसर चंद्रदीप यादव, सहित बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता और हजारों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।