महिला आरक्षण बिल: राबड़ी बोलीं, मत भूलो महिलाओं की भी जाति है! SC,ST,OBC महिलाओं को अलग से मिले आरक्षण!

पटना

स्टेट डेस्क/पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रस्तावित महिला आरक्षण बिल में SC, ST, OBC महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग की है। उन्होंने कहा , महिला आरक्षण विधेयक में जो 33% आरक्षण दिया गया है उसमें SC, ST, OBC महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित नहीं की गयी है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राबड़ी देवी ने कहा कि SC/ST वर्गों के लिए जो प्रावधान किया है वह उन वर्गों के लिए पहले से ही आरक्षित सीटों में से SC/ST की महिलाओं को 33% मिलेगा। यानि यहां भी SC/ST को धोखा होगा। SC/ST, पिछड़े/अतिपिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्गों की महिलाओं को ठेंगा दिखाने वाला महिला आरक्षण परिसीमन के बाद लागू होगा। परिसीमन जनगणना के बाद होगा।

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना करवाने के दबाव में केंद्र ने जनगणना को ठंडे बस्ते में ही डाल दिया है। मतलब बस झाल बजाने और शोर मचाने के लिए शगूफा छोड़ा गया है। महिला आरक्षण के अंदर वंचित, उपेक्षित,खेतिहर एवं मेहनतकश वर्गों की महिलाओं की सीटें आरक्षित हो। मत भूलो, महिलाओं की भी जाति है।

अन्य वर्गों की तीसरी/चौथी पीढ़ी की बजाय वंचित वर्गों की महिलाओं की अभी पहली पीढ़ी ही शिक्षित हो रही है इसलिए इनका आरक्षण के अंदर आरक्षण होना अनिवार्य है।