स्टेट डेस्क/पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 10 फरवरी को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। वे नौ फरवरी को पटना पहुंच जाएंगे।
बैठक में अगले छह से आठ महीनों में पार्टी में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। इसका समापन प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ होगा। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी का मूड थोड़ा खराब है क्योंकि 15 फरवरी को चारा घोटाला मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को लेकर फैसला आएगा।
रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से 139 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित प्रसाद और कई अन्य से जुड़े पांचवें चारा घोटाला मामले में ट्रायल पूरा कर लिया है और अपना फैसला 15 फरवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है। राजद प्रमुख को चारा घोटाला के चार मामलों में जमानत मिलने के बाद पिछले साल अप्रैल में जेल से रिहा किया गया था।
यह भी पढ़ें…
इसमें उन्हें सजा सुनाई गई थी और वर्तमान में वह अपनी सबसे बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास पर नई दिल्ली में रह रहे हैं। पार्टी के राज्य प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि संगठनात्मक चुनावों का चारा घोटाला मामले से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि हर तीन साल में पार्टी के अंदर यह प्रक्रिया होती है।