यात्रियों से खचाखच तेज रफ्तार से जा रही एक मिनी बस सड़क के घुमावदार मोड़ पर‌ पलट गई, एक स्कूली छात्रा ‌ सहित तीन लोगों की ‌ घटनास्थल पर ही ‌मौत

समस्तीपुर

—– बस समस्तीपुर से जिले खानपुर एवं शिवाजी नगर प्रखंड होते हुए दरभंगा जिले के बहेड़ी जा रही थी

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

समस्तीपुर, ‌‌‌‌‌कौशलेंद्र। समस्तीपुर से दरभंगा जिले के बहेड़ी जा रही एक टाटा 407 मिनी बस आज ‌ दिनके लगभग 11 बजे ‌ जिले के ‌ खानपुर प्रखंड अंतर्गत‌ रेवरा चौक के पास‌ अचानक‌ सड़क पर ही पलट गई। इस बस‌ दुर्घटना में‌ एक स्कूली छात्रा ‌ समेत‌ बस ‌कन्टैक्टर‌‌ एवं ‌ एक अज्ञात यात्री की घटना स्थल पर मौत हो गई है।

यानी कुल तीन लोगों की ‌ मौत हुई है। जबकि ‌ एक  दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल ‌ होली की सूचना मिली है। इसमें जो लोग गंभीर‌ ‌ रूपसे घायल हो गए‌ उन्हें विशेष इलाज के लिए‌ समस्तीपुर सदर अस्पताल ‌ भेजा गया है।

घटना के ‌ बारे में बताया गया है कि लगभग 10:30 बजे दिन में यह बस‌ समस्तीपुर के मथुरापुर घाट से ‌खानपुर ‌एवं ‌ शिवाजी नगर प्रखंड होते हुए दरभंगा जिले के बहेरी जा रही थी। बस में बैठे‌ प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि‌ जर्जर अवस्था की यह बस ‌ का ड्राइवर‌ काफी तेज गति से ‌ इस बस को चला रहा था।

बस‌ जब खानपुर प्रखंड के‌ घुमावदार रेबरा मोड़ के पास‌ जाकर अचानक पलट गई। बस के पलटने के समय‌ ‌ इसी सड़क से स्कूल जा रही ‌ गांव की ही एक13 वर्षीय‌ लड़की बेबी कुमारी ‌‌ समेत ‌ बस में सवार शिवाजी नगर प्रखंड के राजौरी ‌ गांव का रहनेवाला‌ बस कंडक्टर ‌नंदकुमार एवं एक अज्ञात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि ‌ इस घटना में‌ एक दर्जन से अधिक लोगों ‌ के घायल होने की सूचना ‌ दी गई है। इसमें गंभीर रूप से‌ घायल 3 को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।

खानपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद ‌ अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए‌ बताया कि ‌ संभवत तेज रफ्तार होने के कारण एवं ब्रेक के ठीक से नहीं लगने की वजह से यह घटनाहुई है। उन्होंने बताया कि साधारण तौर पर ‌ घायल हुए सभी लोगों का‌ स्थानीय ‌ अस्तर पर इलाज करा कर उन्हें अपने गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।